Uncategorized

भानपुरी हत्याकांड व लूट के दो फरार आरोपी भी हुये गिरफ्तार, अब तक कुल 8 आरोपी सलाखों के पीछे

धमतरी पुलिस ने बरामद किया घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी एवं मोबाइल फोन


धमतरी। एक सितम्बर की रात्रि ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपने घर पर सो रहे थे। लगभग रात 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे, जिन्होंने मृतक एवं उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 5,000 रूपये नगद एवं मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की। लगातार पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान दो अन्य फरार आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी 1 वीवो मोबाइल फोन जप्त किया गया है। दोनों फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इससे पूर्व 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज गिरफ्तार आरोपियो में सहदेव राम रात्रे पिता शम्भू राम रात्रे, 30 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर,थाना भखारा, देवेन्द्र कुमार बघेल पिता पवन कुमार बघेल, 22 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!