Uncategorized

महाकाल दर्शन कर लौटे शिवभक्तों का भखारा में आत्मीय स्वागत

देवस्थलों की यात्रा पूर्ण कर मंदिर में किया जलाभिषेक, श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन

भखारा- भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति से ओतप्रोत कांवरिया श्रद्धालुओं का धार्मिक यात्रा पूर्ण कर भखारा लौटने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिवभक्तों ने महादेव घाट से जल लेकर देवबलोदा शंभू में जलाभिषेक किया। इसके पश्चात भोजपुर, भोपाल, सीहोर होते हुए उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा ओंकारेश्वर महादेव के पावन धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
धार्मिक यात्रा पूर्ण कर भखारा पहुंचने के बाद समस्त कांवरिया श्रद्धालुओं द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर में पुनः जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस धार्मिक यात्रा में रूपेश दीवान, नारायण कंवर, कामता कंवर, सेवक कंवर, दुष्यंत साहू, दुजराम पटेल, सोमप्रकाश धीवर, संदीप निर्मलकर, नारायण पटेल, बाऊ निषाद, कुलेश्वर निषाद, गिरधर साहू, सतरूहन पटेल, चेतन कंवर, दक्ष साहू, दहू कंवर सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।
यात्रा से लौटे कांवरिया श्रद्धालुओं का विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, सभापति छबिलाल निर्मलकर सहित मोहल्लेवासियों एवं परिवारजनों ने पुष्पहार पहनाकर, फूल वर्षा कर एवं आत्मीय भाव से स्वागत-अभिनंदन किया। सभी ने शिवभक्तों की सफल धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवान महादेव से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान महादेव की भक्ति और तीर्थ दर्शन से मन को आध्यात्मिक शांति एवं नई ऊर्जा प्राप्त होती है। धार्मिक यात्रा के सफल समापन और भखारा वापसी पर सभी शिवभक्तों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!