Uncategorized

डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के भी प्रतीक हैं-इंदर चोपड़ा

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत ग्राम कंडेल व नवागांव पहुंचे पूर्व विधायक

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत धमतरी विधानसभा के ग्राम कंडेल एवं नवागांव में डॉ भीम राव आंबेडकर भारत रत्न का सम्मान किया गया. इस अवसर पर धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। और कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रतीक भी हैं। उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, भाईचारा और सामाजिक एकता के विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। श्री चोपड़ा ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना अस्त्र बनाएं और डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लें। इस अवसर पर उनके बीच जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और हर घर जल योजना प्रमुख हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदर चोपड़ा के साथ गिरधर साहू, दिग्विजय सिंह, युवराज मरकाम, गिरीश साहू, देवेश साहू, एवं ग्राम नवागांव के भाजपा कार्यकर्ता द्वारिका साहू, तिलक साहू, देवनारायण टांडे, प्रहलाद मार्कण्डेय, प्रेमलाल डहरिया, इशू डहरिया, पीलू डहरिया, मेहतर महर, प्रभु राम, पुराण साहू, नरेश साहू, माखन साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!