Uncategorized

श्री गुजराती समाज के आराध्य अखण्ड भू-मंडलाचार्य के प्रागट्य स्थल चम्पारण के नाम पर मांसाहारी दुकान संचालन का किया गया विरोध


धमतरी. श्री गुजराती समाज धमतरी द्वारा आज ज्ञापन सौंपकर समाज के आराध्य अखण्ड भू-मंडलाचार्य के प्रागट्य स्थल चम्पारण के नाम पर सेंट मेरी स्कूल के पास मांसाहारी दुकान का संचालन किये जाने के विरोध किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजजनों ने कहा कि हमारे आराध्य अखंड भू-मंडलाचार्य श्री श्री 1008 श्री वल्लभाचार्य जी का प्राकट्य स्थल चम्पारण है तथा हम सभी चम्पारण क्षेत्र को पूज्यनीय तीर्थ स्थल मानते है। यहां समग्र भारतवर्ष के सभी महानगरो से वैष्णव संप्रदाय के सभी वैष्णवजन तीर्थ यात्रा पर पधारकर पूजन अर्चन करते है। हाल ही में अम्बेडकर चौक से रूद्री जाने वाली रोड पर सेंट मेरी स्कूल के बाजू में एक मांसाहारी होटल खोली गई है। उक्त होटल का नाम से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है साथ ही वैष्णव संप्रदाय के लोगों में आकोश भड़क रहा है। ज्ञापन सौंपने वालो में अध्यक्ष कीर्ति शाह, सचिव संदीप राठौर, सहित बड़ी संख्या में समाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!