Uncategorized

समाज की प्रगति का आधार उसकी एकता और सक्रिय युवा शक्ति होती है-कोमल संभाकर

सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की पाटन में हुई बैठक, एकता और संगठन पर हुई सार्थक चर्चा

सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ जिला दुर्ग के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पाटन में किया गया, जिसमें समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के युवा वर्ग को संगठित कर, उन्हें सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।प्रदेश युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने अपने उद्बोधन में कहा समाज की प्रगति का आधार उसकी एकता और सक्रिय युवा शक्ति होती है। आज आवश्यकता है कि हम अपने विचारों को एक दिशा में जोड़कर, समाजहित में कार्य करें। सतनाम का संदेश सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि जीवन का अनुशासन है, जिसे हमें अपनाना होगा।वहीं प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल कुर्रे ने कहा संगठन की मज़बूती युवाओं की जागरूकता और भागीदारी से तय होती है।आने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की मजबूती के लिए एकजुटता का संकल्प लेते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सत्य, अहिंसा और समानता की भावना को जीवित रखना ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अहेंद्र चेलक सहित बहुत संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!