Uncategorized

डिजिटल वेल्थ से समृद्ध भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के हेल्थ को मजबूत करेगा – पं. राजेश शर्मा

पीपरछेड़ी में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत डिजिटल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


धमतरी। भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम है। आज के डिजिटल युग में संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी, तेज और व्यापक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से प्रशिक्षित होना आवश्यक है। उक्त बाते भाजपा द्वारा पीपरछेड़ी में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत डिजिटल प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल वेल्थ से समृद्ध कार्यकर्ता ही राष्ट्रवाद के हेल्थ को मजबूत करेगा। डिजिटल तकनीक से लैस कार्यकर्ता अधिक आत्मविश्वास के साथ संगठन के कार्यों को गति दे सकेगा। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, सरल ऐप एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री एवं भोथली मंडल प्रभारी महेंद्र पंडित ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और गतिशील बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का लाभ लेकर बूथ स्तर तक इसकी उपयोगिता पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पीपरछेड़ी के वरिष्ठ नागरिक उमराव साहू एवं कमलेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, सह प्रभारी राजीव सिन्हा, आनंद मेश्राम, निरंजन साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता यादव, प्रियंका सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!