Uncategorized

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

केंद्र सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने लाठीचार्ज कर रही है- तारिणी चंद्राकर

छात्र हितों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- राजा देवांगन

धमतरी। दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग के विरोध में आज कांग्रेस के नगर निगम घेराव कार्यक्रम के पश्चात गांधी मैदान, धमतरी में एनएसयूआई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि छात्रों की गूंज मुहिम के तहत देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज को मुखर कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को दबाने के लिए लाठीचार्ज कर रही है। देश भर में लगातार हो रहे पेपर लीक, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता की घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी बेहद शर्मनाक है।
राजा देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई छात्र हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पेपर लीक के खिलाफ हमारी लड़ाई और छात्रों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज हमने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया है। छात्र अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि छात्र हितों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के सम्मान, अधिकार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की।इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू ,गौतम वाधवानी ,योगेश शर्मा राकेश मौर्य ,गौरव दास ,पारस मणि साहू ,प्रवीण साहू ,यश चंद्राकर ,रोशन वन्दे ,योगेश साहू ,मयंक धुर्व तामेश्वर भोयर ,नोमेश सिन्हा ,सुदीप सिन्हा ,संजू साहू ,सूरज पासवान एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!