Uncategorized

शीशा तोड़कर कार के भीतर रखे एक लाख 80 हजार के कपड़े की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

आमापारा सिंधी धर्मशाला के पास हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद


धमतरी। असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो चुके है। खुलेआम चोरी को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला आमापारा वार्ड से सामने आया है जहां कुछ युवकों द्वारा सड़क पर खड़े कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे कपड़ो की चोरी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि करीब दो बजे आमापारा सिंधी धर्मशाला के पास विनोद कालानी नामक कपड़ा व्यापारी का घर है। जो कि अपनी कार में कपड़ो का सैम्पल रखा हुआ था। जो कि 1 लाख 80 हजार का बताया गया है। और कार खड़ी कर अपने घर चला गया था। सुबह कार के पास पहुंचा तो देखा कि उसकी कार का सामने का शीशा टूटा हुआ है और भीतर से कपड़ा गायब है। पश्चात उसने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें कुछ युवक कार का शीशा तोड़ते हुये और कपड़ा ले जाते हुये नजर आ रहे है। जिसके पश्चात उसने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश की जा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले है संभवत: जल्द ही चोर पुलिस के शिकंजे में होंगे।

”आमापारा में कार की शीशा तोड़कर कपड़े की चोरी की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। ÓÓ
राजेश जगत
थाना प्रभारी
सिटी कोतवाली धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!