Uncategorized

धमतरी में नक्शा प्रोजेक्ट के तहत ग्राउंड ट्रूथिंग कार्य शुरू

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में धमतरी में संपत्तियों का भौतिक सत्यापन प्रारंभ


धमतरी 28 नवंबर 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में नक्शा प्रोजेक्ट के तहत पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में चयनित नगर निगम धमतरी क्षेत्र अंतर्गत बने मकान, दुकान संस्थानों का पारदर्शिता और सटीकता के साथ आनलाईन अभिलेख तैयार करने ग्राउंड ट्रूथिंग ( भौतिक सत्यापन) का कार्य प्रारंभ हुआ। इस प्रक्रिया में उपायुक्त नगर पालिक निगम , एमपीएसईडीसी (MPSEDC) की तकनीकी टीम, जी आई एस एक्सपर्ट ,सहायक प्रोग्रामर, आयुक्त भू-अभिलेख विभाग तथा मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती शामिल रहे।
ग्राउंड ट्रूथिंगके दौरान प्रत्येक मकान की वास्तविक स्थिति, भौतिक संरचना, माप-मान, लोकेशन व उपयोग की जानकारी का आधुनिक तकनीक की मदद से परीक्षण किया गया।

यह अभियान नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति से संबंधित अभिलेखों को अधिक पारदर्शी, सटीक और डिजिटल स्वरूप में अपडेट करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सत्यापन कार्य को पूर्ण गंभीरता व मानक प्रक्रिया के साथ करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड ट्रूथिंग से प्राप्त डेटा आगे डिजिटल नक्शों, संपत्ति अभिलेखों और शहरी नियोजन से संबंधित कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित बनाने में सहायक होगा।
शहरी क्षेत्रों में पहली बार उच्च तकनीक से युक्त रोवर,कंट्रोलर व ई टी एस मशीन से आनलाईन सर्वेक्षण कार्य के प्रारंभ होने से शहरी क्षेत्रों के निवासियों द्वारा धारित भूमि का आनलाईन त्रुटिरहित अभिलेख उपलब्धता की प्रत्याशा में खुशी व्यक्त किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!