Uncategorized

दो माह से स्ट्रीट लाइट बंद, डाकबंगला वार्डवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


धमतरी। स्ट्रीट लाइट बंद होने से करीब दो माह से गली में अंधेरा छाया हुआ है। पीडि़त वार्डवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में जल्द व्यवस्था सुधारने डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि प्राथमिक शाला के पास का स्ट्रीट लाइट करीब दो माह से बंद पड़ा है। जबकि यहां पर अंधा मोड़ भी है। बिजली बंद होने से यहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जबकि यह बच्चों के खेलने का भी स्थान है। उक्त स्ट्रीट लाइट बंद होने से गली में अंधेरा छाया रहता है। इससे लोगो को कई तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी प्रकार टावर गली में भी स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे यहां भी उक्त समस्या व्याप्त है। पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से वाकई लोगो को दिक्कते हो रही है। उक्त समस्या से निगम को अवगत कराने पर पहल नही हुआ। इसे ध्यान में रख उक्त समस्या को लेकर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। जल्द व्यवस्था सुधरवाने की मांग की गई है। इसके द्वारा उचित अश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!