Uncategorized

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर मराठा समाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धाजंलि


धमतरी। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। मराठा समाज धमतरी द्वारा भी आज पुण्यतिथि पर छत्रपति शिवाजी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
उल्लेखनीय है कि इतिहास के पन्नों पर वीर छत्रपति शिवाजी का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है. भारत को विदेशी ताकतों से बचाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश के नाम कुर्बान कर दी थी। साल 1670 में मुगलों की सेना के साथ उन्होंने जमकर लोहा लिया था. मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया था. इसके बाद 1674 में उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी. भारतीय इतिहास में कई योद्धाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। शिवाजी महाराज को भारत के एक महान योद्धा और कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते है। माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान मराठा समाज अध्यक्ष दीपक लौंढे, विनोद राव रणसिंह, सतीश जाधव, अशोक कावड़े, महेंद्र गायकवाड़, राकेश जाधव, विक्रांत पवार, आशिष थिटे, शक्तिमान बाबर, कमलेश पवार, मनोज पवार, शैलेन्द्र पवार, प्रकाश पवार, अमृत राव भोंसले, अभिषेक जाधव, नरेन्द्र राव शिंदे, कैलाश शालूंके, श्रीमति ममता बाबर, रजनी जगताप,निरुपमा भान ड्यूलकर, रश्मि पवार, भाग्यश्री कलम कार, स्वाती भोसले सहित बड़ी संख्या में मराठा समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!