Uncategorized

पूर्व पार्षद की न्योता भोज में नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन हुई शामिल

महावीर चौक नवीन प्राथमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन

बच्चों को कराया गया खीर-पूरी व फलाहार, शिक्षकों का सम्मान और प्रेरणादायक उद्बोधन

भखारा-महावीर चौक स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक पाठशाला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन मुख्य रूप से शामिल हुईं। यह आयोजन पूर्व पार्षद भारती साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बच्चों को खीर, पूड़ी , फलाहार एवं मिठाई वितरित की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह, प्रसन्नता देखने को मिला। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विद्यालय को भारत माता का आकर्षक चित्र भेंट किया तथा शिक्षकों का सम्मान भी किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने अपने उद्बोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद भारती साहू ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है और समाज को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग करना चाहिए।प्रधान पाठक दिलीप कुमार देशलहरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और विद्यालय के प्रति उनका जुड़ाव मजबूत होता है।
कार्यक्रम में श्रीमती उषा साहू,येगेन साहू,मोहित साहू, कामेश साहू एवं रसोइया समूह सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!