Uncategorized

उड़ीसा बार्डर पर पकड़ी गई 10 लाख की सागौन लकड़ी, दो गिरफ्तार


धमतरी। दस लाख रुपए की लकड़ी के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने पहले छत्तीसगढ़ व ओडिशा की सीमा पर बने जांच नाका में एक पिकअप को पकड़ा जिसमें सागौन के चिरान लोड थे। संभावना जताई जा रही कि धमतरी जिले के रिसगांव रेंज से सागौन के पेड़ों की कटाई की गई है। इधर पिकअप के पकड़ाने के बाद उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम, नवरंगपुर जिला वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर ओडिशा के सोनपुर जिले में स्थित कुछ घरों में दबिश दी जहां बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी के साथ ही सागौन लकड़ी से बने सोफा, पलंग व कुर्सी भी जब्त किया गया। कुल कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि तस्करों का नेटवर्क तोडऩे के लिए टीम के द्वारा लगातार नजर रखकर कार्रवाई की जा रही है। इस मामलें में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!