Uncategorized

नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे लगे दुकानों को तोड़ा, बाल-बाल बचे लोग

कार को राउंड-राउंड घुमाने के दौरान लोहे का राड गिरा बुुजुर्ग के सिर पर, आई गंभीर चोट

बीती रात्रि लगभग 9 बजे मां विंध्यासिनी मंदिर के पास रफ ड्रायविंग से हुई सड़क दुर्घटना

धमतरी। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच बीती रात्रि एक और सड़क दुर्घटना घटी। जहां लोग बाल-बाल बचे गये। एक कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 9 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास कार को अनियंत्रित व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए चालक द्वारा मंदिर के बाहर लगे दुकानों को तोड़ा गया। दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई। गनिमत रहा कि इस दौरान दुकाने बंद हो चुकी थी। नहीं तो जानहानि भी हो सकती थी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक द्वारा तेज रफ्तार से कार को चलाते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास दुकानों को क्षतिग्रस्त किया गया। साथ ही कार को रिवर्स लेते हुए राउंड-राउंड घुमाया गया जिससे सड़क किनारे खड़ी दुपहिया व खंबे भी क्षतिग्रस्त हुए। उक्त मार्ग व्यस्त मार्ग है जहां देर रात तक लोगो ंकी आवाजाही रहती है। हादसे के समय भी लोगों की आवाजाही हो रही थी ऐसे में हादसा और भी ज्यादा गंभीर व जानलेवा हो सकता था। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार होने के फिराक में था लोगों द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली टीआई दल बल के साथ पहुंचे और आरोपी ड्रायवर को हिरासत में लिया गया।
नशे में ड्रायविंग से लगातार बढ़ रहे हादसे
पिछले कुछ महीनों में नशे में ड्रायविंग के मामले काफी तेजी से सामने आ रहे है। इससे हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। पुलिस सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल हुए हादसे में भी कार चालक काफी नशे में था। जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि यातायात पुलिस द्वारा लगातार नशेड़ी वाहन चालको के खिलाफ जांच कार्रवाई की जा रही है। और प्रकरण बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है इसके बाद भी ऐसे कई वाहन चालकों है जो नशे में ड्रायविंग कर स्वयं व दूसरों की जान खतरे में डाल रहे है।

”नशे में वाहन चलाने वालो के खिलाफ जांच कार्रवाई तीन गुणा से ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त है पकड़ में आने पर प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दुर्घटनाएं रोकने पुलिस अलर्ट है लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग भी जरुरी है। लोगो में जागरुकता लाने प्रयास कर रहे है। ÓÓ
सूरज सिंह परिहार
एसपी धमतरी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!