Uncategorized

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सम्मान समारोह एवं पारिवारिक सम्मेलन में शामिल हुए महापौर

धमतरी। राधा कृष्ण भवन में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह एवं पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल हुए.कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महापौर का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पेंशनर परिवारों से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।महापौर रामू रोहरा ने सभी पेंशनर्स एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजहित में किए जा रहे कार्य वाकई प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम ऐसे कार्यों में सदैव सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश शर्मा, सरिता दोशी, विशाल ठाकुर, होरीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में समाज सेवी और पत्रकार उपस्थित रहे।
महापौर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, पार्षद अखिलेश सोनकर, विभा चंद्राकर, कुलेश सोनी, अज्जू देशलहरे, चन्द्रभागा साहू, संजय देवांगन सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!