Uncategorized

ब्राह्मण पारा वार्ड मे सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

मन की बात मे हुआ छत्तीसगढ़ का उल्लेख - कोमल सार्वा

भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो चुनाव हो या न हो उसके कार्यकर्ता लगातार जमीन स्तर मे गतिशील रहते है इसी क्रम मे ब्राह्मण पारा वार्ड क्रमांक 15 मे संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 134 वें संस्मरण को ध्यान पूर्वक सुना गया एवं बूथ बैठक के माध्यम से आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 21 जून विश्व योगदिवस तक जन जागरण पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया एवं 23 जून को स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस भी मनाने का संकल्प लिया गया. ब्राम्हण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात मे छतीसगढ़ से जुड़े खेल एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े दो विषयो का उल्लेख किया जिनमे एथलेटिक्स अनिमेष कुजूर जिन्होंने हाल ही मे 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा एवं दूसरा मल्हान छेत्र मे पाये जाने वाली 1400 ईस्वी पुरानी चोल ताम्र पट्टीकाये जिसे नीदरलैंड ने हाल ही मे भारत को सौंपा है मन की बात के पश्चात मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल एवं उनकी जन कल्याण कारी योजनाओं को भी वार्ड वासियों के बिच मे ले जाकर सकरात्मक बातचीत की गयी उक्त कार्यक्रम मे प्रभारी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गोविंद डील्लन जिला कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती ईश्वरी पटवा जिला मिडिया प्रभारी श्रीमती डोल प्रतिमा सोनी शहर मंडल कार्यलय मंत्री खिलेश कुम्भकार बूथ अध्यक्ष अमित साहू युवा प्रमुख आर्यन सोनी, गगन सार्वा एवं पार्षद कोमल सार्वा की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!