Uncategorized

भाजपा के डबल इंजन की सरकार में हो रहा विकास -मोहन मंडावी

आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी दिलाना है -राजेन्द्र गोलछा

नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी वार्ड क्रमांक 8 में सांसद निधि से नवनिर्मित टीना शेड निर्माण लोकार्पण में पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर मोहन मंडावी मुख्यअतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष विजय यदु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री राजेंद्र गोलछा,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,वार्ड क्रमांक 8 पार्षद दुर्गा साहू, पार्षद झमित सिन्हा,महामंत्री रामायण सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के आसंदी से पूर्व सांसद ने कहा की छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में निरंतर विकास हो रहा है,आने वाले समय में मंगरलोड क्षेत्र में विकास की अनेक संभावनाएं हैं। धमतरी से नगरी बांसकोट कोंडागांव जगदलपुर तक रेल लाइन के लिए मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया गया और भविष्य में भी इस संबंध में प्रयासरत रहूंगा रेल मंत्री द्वारा सर्वे की स्वीकृति दी गई जिसके तहत रेलवे मंत्रालय द्वारा सर्वे किया जा रहा है। क्षेत्र में सप्त ऋषियों का आश्रम है इसका भी समुचित विकास कर नगरी सिहावा क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप स्थापित किया जाना चाहिए। विशेष अतिथि राजेंद्र गोलछा ने कहा कि आप लोगों ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में नगर पंचायत के सभी बूथों में भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन प्रदान किया आगामी नगर पंचायत चुनाव में भी आप लोग भाजपा को समर्थन देकर विजयी बनावें। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है नगर पंचायत क्षेत्र में भी भाजपा की सरकार बनाना है।नगर पंचायत मंगरलोड में भाजपा की सरकार बना कर यहां के विकास को गति देना है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष विजय यदु,नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू,नरेश सिन्हा,विमल ध्रुव,ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदनी सिन्हा, जनपद सदस्य हीरामन ध्रुव,सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, डीहू राम साहू, दिलीप सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष टीकम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, सुरेश चेलक, गजेन्द्र साहू , अशोक साहू, हितेशवरी साहू, विमल ध्रुव, अश्वनी साहू, सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!