Uncategorized

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का 6 को घेराव, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती समेत कई मांगों पर दिया जायेगा जोर

स्वास्थ्य सेवाओं में विभिन्न समस्याओं के कारण मरीजों और परिजन हो रहे परेशान - गौतम वाधवानी

धमतरी। शहर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर द्वारा 6 अगस्त को विशाल घेराव प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। नेहरू गार्डन में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रूप में मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय पहुंचकर घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की तत्काल भर्ती, जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, अस्पताल में अत्यंत आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, सीटी स्कैन, एक्स-रे एवं सोनोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं 24 घंटे संचालित करने तथा मरीजों की संख्या और आवश्यकता के अनुरूप डॉक्टरों की ड्यूटी समय में बदलाव करने की मांग उठाई जाएगी। शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में विभिन्न समस्याओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आम नागरिकों से भी इस जनहित के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!