Uncategorized

सुरक्षित यातायात व जनहानि के बचाव के उद्देश्य से पार्षद कुशल लोढ़ा ने भरा सिहावा चौक के गढ्ढो को

उक्त सराहनीय कार्य में रामेश्वर छोटू वर्मा का भी मिला सहयोग

विकास व सेवा भावी कार्यो के चलते श्री लोढ़ा एक जागरूक जनप्रतिनिधि के रूप में बना चुके हैं पहचान

धमतरी। सिहावा चौक में सिग्नल के पास गढ्ढे से लोगो को असुविधा हो रही थी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई थी सुगम सुरक्षित यातायात व जनहानि से बचाने के उद्देश्य से उक्त गढ्ढे को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा रामेश्वर छोटू वर्मा के सहयोग से भरा गया.पार्षद श्री लोढ़ा ने बताया कि शहर में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए उनके मन में गढ्ढे को भरने का विचार आया था.श्री लोढ़ा के इस प्रयास की सराहना शहर में हो रही है.
वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए गंभीर है कुशल

उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा वार्ड विकास के लिए सक्रिय है काफी कम समय में उन्होंने श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड सहित शहर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.बता दे कि श्री लोढ़ा वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए गंभीर है.सड़क पानी बिजली और विशेष कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.वार्ड की जाम नालियों की सफाई करवा चुके है और जब कभी उन्हें वार्ड वासियो द्वारा स्वच्छता या अन्य कार्यो के संबंध में सूचित किया जाता है तत्काल उन कार्यो को पूरा कराने जुट जाते हैं.पिछले दिनों आंधी तूफान के कारण वार्ड में विधुत आपूर्ति प्रभावित होने, पेड़ की शाखाये तारो पर गिरने की घटना के अगले ही दिन विधुत तारो के आसपास की शाखाओ को हटवाया था.कुछ दिन पूर्व ही एक बैल नाले में दो दिन से फंसा हुआ था जिसे गौ सेवको,वार्ड वासियो की मदद से निकलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.ऐसे विकास व सेवा भावी कार्यो के कारण श्री लोढ़ा एक जागरूक जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!