Uncategorized

सिंदूर शौर्य यात्रा मातृ शक्तियों और सेना का सम्मान है-हिन्दू जागरण मंच


धमतरी । राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच छत्तीसगढ़ जिला धमतरी द्वारा सर्व समाज को लेकर नगर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित राष्टीय गौ शाला परिसर में एकत्रित होकर नगर के मुख्य मार्ग सदर बाजार होते हुए शौर्य यात्रा की. जिसमें भारत माता की जयकारे लगभग 500 मातृ शक्तियों द्वारा आतंक के खिलाफ पोस्टर ,हाथ में देश की शान तिरंगा झंडा , आपरेशन सिंदूर की अर्थ सहित चरितार्थ ,आतंकवाद की खिलाफ नारे ,देशद्रोह के खिलाफ आवाज ,सेना की सम्मान में नारे, माताओं ,बहनों ,देश प्रेम से ओत प्रोत भावी पीढ़ी के बच्चे ,देश की सुरक्षा का दायित्व युवा पीढ़ी ,भूतपूर्व सैनिक परिषद अध्यक्ष एवं सदस्यगण एवं नगर के समस्त नागरिक बंधुगण शौर्य यात्रा में अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए शहर को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए गांधी मैदान सिटी कोतवाली पहुंचा जहां अतिथियों के माध्यम से विश्व वंदनीय भारत मां के चलचित्र पर दीप प्रज्वलन पुष्प अर्पित कर शुभारंभ करते हुए राष्ट्र गान, देश भक्ति गीत भारत मां के वीर सपूतों को आह्वान का संदेश देश, समाज की सुरक्षा के प्रति देते हुए आपरेशन सिंदूर को सफल एवं देश को सम्मान प्रदान करने वाले सेना जिनकी पराक्रम ,वीरता की गौरव गाथा संपूर्ण विश्व गायन करती है। उन शूरवीरों को ,भारतीय नागरिकों का देश की सेना के प्रति विश्वास एवं उनका सम्मान,तथा भारतीय सेना का दूर दृष्टि सटीक रणनीति , जिनके द्वारा भारत को विश्व के मानस पटल में विश्व बंधुत्व के भाव को रखते हुए , अपनी भारतीय नागरिकों ,विदेशी सैलानियों के ऊपर 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर हिन्दू 26 बहनों की सिंदूर उजाड़ी थी। जिनका भारतीय सेना ने देश के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में आतंकी हमला का बदला लेते हुए आतंक को पालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तथा विद्रोहियों को संदेश देते हुए भारत की महान महाकाव्य श्री रामचरित मानस के अदभुत पात्र प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमंत लला की भांति देश की सेना उन्हीं के ऊपर हमला किया, जिन्होंने निर्दोष लोगों के ऊपर जान लेवा हमला किया कर, भारतीय बहनों की सिंदूर उजाड़ी गयी । भारतीय सेना भारत की सुरक्षा और सम्मान को आपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपनी वीरता से भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। जिनके सम्मान में राष्टीय स्वाभिमान मंच धमतरी की मंच से सिंदूर शौर्य यात्रा को मुख्य वक्ता एवं मंचीय अतिथियों ने संबोधित किया उक्त शोर्य यात्रा में हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी,एवं जिलाकार्यकारणी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!