Uncategorized

सूने मकान में चोरी करने वाले दो युवको को कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

सोने चाँदी का जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त सायकल किया गया जब्त

प्रार्थी सोहेल मलिक पिता रफीक खान 22 वर्ष ब्राम्हण पारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 21 मई की सुबह 11बजे अपनी माँ के साथ अपने बड़े पापा मोतीउर रहमान के घर जामा मस्जिद के पास धमतरी गये थे तभी 24 मई सुबह 10 बजे पड़ोसी शेख शमीरूल ने फोन करके बताया कि तुम्हारे घर के उपर का दरवाजा खुला है बताने पर आकर देखे तो घर के कमरा में रखे आलमारी से करीबन 80,000 रुपये सोने चांदी के जेवराम एवं गुल्लक में रखे पैसा को अज्ञात चोर चोरी ले जाने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप०क्र० 209/24 धारा 457, 380 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्रार्थी,गवाहो का कथन लिया गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण कर,मुखबिर सूचना एवं आस पास के सीसीटीवी कैमरा एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों पतासाजी किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति लक्की देवांगन व खिलेश्वर निर्मलकर सोहेब मलिक के मकान तरफ 23 मई की रात्रि में घुमते देखे गये हैं की सूचना पर गवाहो के समक्ष आरोपीगण से सोने चाँदी का जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त सायकल व लोहे का रॉड को जप्त किया गया।आरोपीगण लक्की देवांगन कोष्टपारा नंदी चौक एवं खिलेश्वर निर्मलकर कोष्टपारा नंदी चौक के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से उनि.विनोद शर्मा,सउनि.संतोषी नेताम,प्रआर.माधुरी सोनवानी,सायबर से निरीक्षक सन्नी दुबे प्रधान आरक्षक लोकेश नेताम आरक्षक वीरेंद्र सोनकर विकास द्विवेदी आनंद कटकवार कमल जोशी दीपक साहू
का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!