Uncategorized

धमतरी पुलिस मेचका थाना द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत सुदुर वनांचल के हाई स्कुल तुमड़ी बहार में चलाया सायबर जागरूकता अभियान

तुमड़ीबहार हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण को साइबर सुरक्षा,एवं नशा मुक्ति के संबंध में किया गया जागरू

धमतरी पुलिस द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत लगातार चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

धमतरी पुलिस,थाना मेचका द्वारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत सुदुर वनांचल के हाई स्कुल तुमड़ी बहार के स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी मेचका ने हाई स्कुल तुमड़ी बहार के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों को सरल भाषा में समझाया और बताया कि कैसे अनजान कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी या बैंकिंग विवरण साझा करने से बचना चाहिए।

उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपील किये की वे धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा और सायबर जागरूकता अभियान से जुड़ें और मैसेज को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि समाज के हर व्यक्ति तक साइबर सुरक्षका संदेश पहुंच सके।

थाना प्रभारी मेचका ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी।
उन्होंने तह भी बताया की साइबर अपराधों से बचने का सबसे सशक्त उपाय सायबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी एवं जागरूकता ही है, जो एक जागरूक नागरिक को कभी भी साइबर अपराधियों के जाल में नहीं फसा पायेगा।

उक्त कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता पाम्पलेट्स का वितरण किया गया।
सभी छात्र छात्राएं ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

उक जागरूकता अभियान कार्यक्रम में थाना प्रभारी मेचका सउनि.राधेश्याम बंजारे,प्रआर. नकुल नेताम,आर.दिनेश रात्रे,भोज लाल प्रजापति, शिक्षक ताकेश्वर सिन्हा, डिगेश्वरी साहू, अमृत लाल बारला, माहेश्वरी साहू सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!