रक्तदान हेतु बढ़ी जागरुकता व सुविधा : धमतरी जिला अस्पताल में है 450 युनिट ब्लड बैंक, कुरुद, नगरी, मगरलोड में है 50-50 युनिट ब्लड स्टोरेज क्षमता
लोगों में आ रही जागरुकता, विभिन्न समाजो, संगठनों, समाजसेविकों द्वारा विविध अवसरों पर आयोजित किये जाते है रक्तदान शिविर

धमतरी। आज विश्व रक्तदान दिवस है। इस अवसर पर समाज में रक्तदान के कई शिविर लगाये गये और लोग भी रक्तदान में पीछे नहीं रहे। लेकिन पिछले कुछ सालों की बात करे तो लोगों में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतिया थी। अब लोग जागरुकता का परिचय दे रहे है। जागरुकता के साथ जिले में रक्तदान की सुविधा भी बढ़ी है।
वर्तमान में धमतरी जिला अस्पताल में जिले का एक मात्र शासकीय ब्लड बैंक है। जिसकी क्षमता 450 युनिट ब्लड की है जबकि कुरुद, नगरी, मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50-50 युनिट ब्लड स्टोरेज की क्षमता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि यदि हम समय-समय पर रक्तदान करते रहे तो जिले में मरीजों को रक्त के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा।
जिले में 27 निजी पैथलॉजी लैब
जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रक्त जांच की सुविधा का विस्तार लगातार हो रहा है। पिछले कुछ सालों में निजी पैथलॉजी लैब ( खून जांच केन्द्र) की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में जिले में 27 निजी पैथलॉजी लैब स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड है जिनमें निदान पैथोलॉजी लैब (धमतरी), जय अंबे पैथोलॉजी लैब (मगरलोड), लक्ष्य पाथ लैब (धमतरी), भारती पैथोलॉजी लैब (धमतरी), मां कर्मा पैथोलॉजी लैब (कुरूद), ओम पैथोलॉजी लैब (कुरूद), राठौड़ पाथ लैब (आमापारा धमतरी), अमृत पैथोलॉजी लैब (घड़ी चौक), श्री साई पैथोलॉजी लैब (कुरूद), अमृत पैथोलॉजी लैब (कारगिल चौक कुरूद), बालाजी पैथोलॉजी लैब (मकई चौक धमतरी), राठौड़ लैब (नेहरू गार्डन के पास, रिसाईपारा पश्चिम धमतरी), अंबे पैथोलॉजी लैब (घटुला-नगरी), गोयल पैथोलॉजी एंड डेंटल हॉस्पिटल (रायपुर रोड धमतरी), गंजीर पैथोलॉजी लैब (मगरलोड), श्री शिवम पैथोलॉजी लैब (मेघा), दक्षी पैथोलॉजी लैब (आमातलाब-रुद्री रोड धमतरी), बालाजी पैथोलॉजी लैब (नगरी), वैष्णवी डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी लैब (आमातालाब चौक रुद्री रोड धमतरी), दास पैथोलॉजी लैब (बेलरगांव-नगरी), आईएनआर लेबोरेटरी (नगर पंचायत भखारा), सुयश डायग्नोस्टिक्स (गुदगुदा रोड नारी-कुरूद), आरुष पैथोलॉजी लैब (बस स्टैंड नारी), कानन डायग्नोस्टिक (नगर पंचायत मगरलोड के पास), गायत्री पैथोलॉजी लैब (बेलरगांव-नगरी), जय पैथोलॉजी लैब (बोराई-नगरी) तथा सरस्वती डायग्नोस्टिक्स एंड केयर (अंबेडकर चौक धमतरी) शामिल हैं।
अटल आरोग्य लैब जैसी शासकीय सुविधाओं से मिल रही राहत
जिले में निजी पैथलॉजी लैब की सुविधा के साथ शासकीय सुविधायें भी बढ़ी है। शासन द्वारा जिले में हमर लैब व अटल आरोग्य लैब जैसी शासकीय रक्त जांच की सुविधा दी जा रही है। जहां अत्याधुनिक मशीनों से काफी कम दर या नि:शुल्क रक्त जांच हो रही है। अटल आरोग्य लैब में 133 प्रकार की जांच की सुविधा आम जनमानस को मिलेगी। धमतरी में वर्तमान चरण में 94 प्रकार की जांच सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। इनमें सीरोलॉजी, हीमेटोलॉजी, इम्यूनोएसे, हार्मोन एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, क्लीनिकल पैथोलॉजी सहित अनेक विशेष जांचें शामिल हैं। आगामी चरणों में जांच सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा, जिससे जिले के नागरिकों को और अधिक व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि मरीजों को जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए अस्पताल अथवा प्रयोगशाला के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। जांच पूर्ण होने के उपरांत रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रक्रिया भी अधिक त्वरित और प्रभावी बन सकेगी। इसके अतिरिक्त कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जैसे नारी, केरेगांव, आमदी आदि में पैथलॉजी की सुविधा है। जहां रक्त संबंधित सामान्य जांच संभव हो पाता है।
”जिले में रक्तदान की प्रति जागरुकता बढ़ी है। साथ ही सुविधाओं का विस्तार भी हुआ है। जागरुकता व रक्तदान कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।ÓÓ
यू. एल. कौशिक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला-धमतरी