Uncategorized

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है – कविता योगेश बाबर

बेंद्रा नवागाँव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में मौजूद रही जिला पंचायत वन सभापति

धमतरी। राजीव युवा मितान व शहीद मिंधु कुम्हार युवा मंच के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया द्वितीय दिवस समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर सभापति वन समिति जिला पंचायत धमतरी थीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शैल कुमारी कुलदीप विशिष्ठ अतिथि के रूप में दिनु नेताम ,मिकी सिंह कुंजाम पवन ध्रुव शिशुपाल ध्रुव उपस्थित थे। श्रीमती बाबर ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारे भारत की संस्कृति व परंपरा का बहुत ही पुराना खेल है जो की विलुप्त होने के कगार पर जा रहा था लेकिन आज वर्तमान में कबड्डी एक नए रूप व स्वरूप में वापस फिर से लोकप्रिय होते जा रहा है आज कबड्डी का यह खेल भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में खेला जाने लगा है एवं जाना जाने लगा है इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीना है तो खेल कूद एवं व्यायाम को अपने जीवन में अपनाना होगा क्योंकि खेल कूद एवं व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन में अच्छे विचार और अच्छी भावना जागृत होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!