Uncategorized

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर में सुविधाओं का बुरा हाल, समस्या व मांगो को लेकर सौंपा गया ज्ञापन


धमतरी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सफ़ाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है नालियां जाम हैं बजबजा रही है, सीवरेज सिस्टम समाप्त हो चुका है, सीवरेज की गंदगी सड़क पर बह रही है। प्रकाश व्यवस्था का भी बुरा हाल है समय पर कभी भी रिपेयरिंग नहीं होता है, महीनों तक स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी रहती है, जो गार्डन उपलब्ध कराया गया है वो तो बहुत ही निम्न स्तर का है, नियमित रूप से साफ़ सफ़ाई भी नहीं होती, कम्युनिटी हाल तो आज तक नहीं बनाया गया है जो कि अत्यंत आवश्यक है यहाँ निवासरत लोगों को अपने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के लिए अन्य इस जगह जाना पड़ता है। छोटे छोटे मीटिंग के लिए भी यहाँ पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है, अब महिलाओं को जो की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन हाउसिंग बोर्ड में करते हैं कहीं भी बैठने के लिए जगह नहीं है। जब तक यह सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है तब तक गार्डन में जो एक कमरा बनाया गया है उसे हम सभी महिलाओं को भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रदान करने की मांग की गई है। उक्त मांग एवं समस्याओं को लेकर मंत्री ओ.पी. चौधरी, अनुराग सिंह देव, चेयरमैन, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, अवनीश कुमार शरण कमिश्नर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, अबिनाश मिश्रा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालो में स्वाति बल्लाल लक्ष्मी साहू पुष्पांजलि सोनी पूजा शर्मा मिथिला, सुनीता शर्मा कनक शाह शालिनी साह उपासना देवांगन शालिनी साहू कामिनी साहू नीता अग्रवाल शकुन्तला साहू रीना जैन अनीता जैन सुमन शर्मा कनक चंद्राकर मधु साहेब अंजू देवगन ऋतु शर्मा सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर के अन्य निवासी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!