Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है-रविकांत चंद्राकर

गंगरेल मंडल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बदौलत गंगरेल मंडल सतत विकास कर रहा है-उमेश साहू

भाजपा गंगरेल मंडल का चुनावी बैठक संपन्न

धमतरी-प्रदेश और जिला नेतृत्व के आह्वान पर बैठक प्रभारी रविकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी और सह प्रभारी श्रीमती श्यामा साहू उपाध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी की उपस्थिति में ग्राम रुद्री के आमंत्रण हेरिटेज साहू सदन में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम भारत माता के चित्र में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के पश्चात मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा की गंगरेल मंडल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बदौलत गंगरेल मंडल सतत विकास कर रहा है और आगे भी विकास करता रहेगा। आने वाले संगठन चुनाव और ग्राम पंचायत के चुनाव में कार्यकर्ताओं से पूरी शक्ति लगाने की अपील उमेश साहू मंडल अध्यक्ष ने करी।कार्यक्रम बैठक प्रभारी रविकांत चंद्राकर ने भाजपा गंगरेल मंडल के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्रों के संगठन चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा करते हुए सभी प्रभारी से आग्रह किया किया कि समय से सभी बूथों में जाकर के सबको चुनाव संपन्न करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पार्टी का भी चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करती है।उपस्थित मंडल के सह प्रभारी श्यामा देवी साहू ने चुनाव की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं को बताते हुए समय और नियमबद्ध तरीके से चुनाव संपन्न करने की बात की।

उक्त कार्यक्रम में नरेश यादव मंडल के महामंत्री के द्वारा संचालन किया गया और चंद्रहास जैन महामंत्री के द्वारा सभा का आभार किया गया बैठक में मंडल के उपाध्यक्ष अहमद अली सुरजीत नेताम, दुष्यंत सिन्हा,ईश्वर साहू, चेतन सा,हू हेमंत साहू, मोहित साहू, नंदिनी साहू, उमेश साहू सोरम, उमेश साहू श्याम तराई, सोरम उपसरपंच, टिकेश्वर देवांगन, रूपाली ध्रुव ,पिंकू जागेंद्र साहू ,मुकेश यादव, प्रीतम साहू, गोपाल साहू ,उमेंद्र सिंह सुरेश यादव मीना यादव धर्मराज सिन्हा ,दीपक साहू ,कौशल साहू, दिनेश भंवरमरा , रेमन ध्रुव,तुलाराम सोनकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!