Uncategorized

छाती में स्कूली बच्चों व युवाओं के साथ यातायात व हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु निरंतर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी तारतम्य में ग्राम छाती में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पंपलेट, पोस्टर एवं प्रेरणादायक स्लोगन तख्तियों के साथ नगर में भव्य यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से बच्चों ने आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चालन एवं सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।इसके पश्चात धमतरी पुलिस यातायात, ग्रामीण युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ग्राम छाती में हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु समझाइश दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!