इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा सावन उत्सव श्रृंगार के रंग, झूलों के संग में का हुआ आयोजन
बबिता आशीष गोयल को मिला सावन क्वीन का ताज

इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा आयोजित सावन उत्सव श्रृंगार के रंग, झूलों के संग में सावन क्वीन का ताज श्रीमती बबिता आशीष गोयल को पहनाया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में पीडीसी श्रीमती जागृति दोशी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।पूर्व अध्यक्ष श्रीमती श्रुति अग्रवाल व हेमल दोशी के निर्देशन में यह रंगारंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब की आईएसओ श्रीमती ज्योति गोयल व कोषाध्यक्ष श्रीमती तारा झंवर का भी विशेष सहयोग रहा।सिटींग डांस प्रतियोगिता में श्रीमती पिंकी खंडेलवाल,श्रीमती कोमल अग्रवाल,श्रीमती बिजल मेहता,क्लब अध्यक्ष सुधा अग्रवाल व सचिव नेहा लाठ ने विजेताओं को बधाई दी व सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
कार्यक्रम में ये सभी सदस्याएँ ससम्मान उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति से सावन उत्सव और भी उल्लासपूर्ण और यादगार बन गया। इस अवसर पर सुधा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, हेमल दोषी, ज्योति गोयल, तारा झंवर, माधुरी खंडेलवाल, बबीता गोयल, सुधा शर्मा, शोभा मगर, माया खंडेलवाल, अनु नंदा, मीना खंडेलवाल, सरिता अग्रवाल, कामना जैन, रूपल जैन, पायल गोयल, प्रियंका अग्रवाल, पूनम मित्तल, पल्लवी जायसवाल, पिंकी खंडेलवाल, रिंकी अग्रवाल, एकता झंवर, मोना जैन, मनीषा जायसवाल, ममता खंडेलवाल, बिजल मेहता, प्रतिभा अग्रवाल, , प्रिया पंजवानी, शिल्पी खंडेलवाल, जागृति दोषी, रश्मि श्रीवास्तव, माला महावर, ओमलता राठी, डॉ. स्वीटी नंदा, रमा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, कृष्णा खंडेलवाल, डॉ. पूर्वी अग्रवाल, दिशा महावर, कोमल अग्रवाल, जागृति गोयल, पम्मी खालसा उपस्थित रहे.