Uncategorized
सभापति कौशिल्या देवांगन ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मोदी जी के मन की बात

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति (स्पीकर) श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने सोरिद वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 134वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेश प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान बूथ अध्यक्ष रामखिलावन कंवर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।