Uncategorized

नगरी मंडल में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

नगरी-सिहावा स्थित श्री कणेश्वर मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक कर ॐकार मंत्रोच्चार किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक संघर्ष के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस पर्व को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी देशवासियों की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इस पर्व को मनाकर सभी कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपाई विकल गुप्ता मोहन नाहटा, कमल डागा, मोहन पुजारी, अकबर कश्यप, सरपंच नागेंद्र बोरछा, नर्सिंग मरकाम नागेंद्र शुक्ला महामंत्री सुलोचना साहू, प्रतिमा देवांगन, प्रीति यदु अंचला यदु , पार्षद अश्विनी निषाद, शंकरदेव, देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव, चेलेश्वरी साहू, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, पूर्व सरपंच सती मरकाम दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम राजेश नाथ गोसाई बालू सेन बबलू गुप्ता हुमित लिंजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!