Uncategorized

सेना भर्ती स्थल के कार्यों में भ्रष्टाचार क़े आरोप लगा महापौर रामू रोहरा का कांग्रेस ने किया पुतला दहन

वेलिग मशीन, डीजल पेट्रोल घोटाला,चैन माऊटैन में भी भ्रष्टाचार क़े आरोप, आक्रोशित हुए कांग्रेस

धमतरी में होने वाले सेना भर्ती में नगर निगम द्वारा नए भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस ने लगाए हैँ.इसी मुद्दे पर आज कांग्रेसियो ने गांधी मैदान मे महापौर रामू रोहरा का पुतला दहन किया.
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि नगर निगम द्वारा 26 दिसम्बर 2025 तारीख को धमतरी में होने वाले सेना भर्ती के लिए लगभग 50 लाख रुपये की राशि कुर्सी, टेंट ,माइक, जैसे अन्य सामग्रीयों के लिए निविदा भर्ती जारी की गई जिसका 7 जनवरी 2026 तारीख को कार्यवादेश जारी होना था किंतु महापौर और निगम के अधिकारियों के मिली भगत से अपने निजी व्यक्तियों को फायदा पहुचाने के लिए निविदा निकलने के 1 हफ्ते पूर्व ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और कार्यादेश मिलने के पूर्व ही 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि भाजपा के एम आई सी सदस्य खुद ही टेंडर प्रकिया में प्रश्न चिन्ह लगा रहा है एम आई सी सदस्य द्वारा आईटोरियम के टेंडर प्रक्रिया में प्रश्न चिन्ह लगाया गया है भाजपा सरकार आते ही ऐसे कई भ्रष्टाचार के मामले नज़र आते हैं. प्रदर्शन करने वालो में लेखराम साहू, विजय देवांगन,आनंद पवार , सर्वप्रभा चट्टायार,गौतम वाधवानी, पार्षद , सुमन मेश्राम, पूर्णिमा गजानंद रजक, उमा भागी ध्रुव, रामेश्वरी कोसरे, सूरज गहरवाल,विक्रांत पवार, कमलेश सोनकर,राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, वताजलि गोस्वामी, शास्त्री सोनवानी, कन्हैया सोनी , गुड्डा दीवान, राज देवांगन,देवेंद्र देवांगन उपस्थित रहे.

उक्त टेंडर मे निगम का कोई फंड ही नहीं लग रहा है,कांग्रेस का आरोप निराधार है-रामू रोहरा

महापौर रामू रोहरा का इस विषय पर कहना है कि उक्त टेंडर प्रक्रिया मे निगम या नगरीय निकाय का कोई फंड ही नहीं लग रहा है तो निगम कैसे इस मुद्दे पर जवाबदार हो सकता है. और यदि इस विषय मे कोई नियम विरूद्ध कार्य हुआ है तो कलेक्टर इस विषय मे जाँच कराये और कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर बिलकुल कार्यवाही होनी चाहिए. कांग्रेस बिना तथ्य या जानकारी क़े सिर्फ आरोप लगाने का कार्य करती है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!