Uncategorized

सोसायटियो मे धान का उठाव समय पर न होने क़े कारण उत्पन्न होंगी जाम की स्थिति-घनाराम साहू

जिला अध्यक्ष किसान संगठन धमतरी ने कहा उठाव मे देरी से आएगी सूखत की समस्या जिससे किसानों को होगा नुकसान

घनाराम साहू जिला अध्यक्ष किसान संगठन धमतरी ने कहा कि सोसाइटियों में किसानों का समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा धान खरीदी का समय लगभग 2 महीना का समय पूरी होने को है लेकिन अभी तक अधिकांश सोसायटियो में धान का उठाव बहुत ही कम मात्रा में हुआ है कई सोसाइटी में तो धान का उठाव ही नहीं हुआ है जिसके कारण सोसाइटियों में जाम की स्थिति कभी भी उत्पन्न हो सकता है और सोसाइटी में जगह जाम होने के कारण से किसानों को सोसाइटियों में धान बेचने में भी परेशानी हो सकती है साथ ही धान का उठाव नहीं होने से सुखत की भी समस्या सोसाइटी में आती है जिनका भरपाई सोसाइटी में किसानों के माध्यम से भी किया जाता है क्योंकि यह सोसाइटी शुद्ध रूप से किसानो की समिति है जिसमें किसानो की शेयर के माध्यम से ही सोसाइटियों का संचालन होता है अगर नुकसान होगा तो किसानों को ही नुकसान होगा अभी जो धान खरीदी हुआ है उसको मार्च अप्रैल में उठाने पर धान का सुखत बैठना निश्चित है। अतः सोसाइटियों को नुकसान से बचाने एवं व्यवस्थित रूप से किसान धान विक्रय कर सके इसके लिए तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन है कि तत्काल धान का उठाव के लिए अपने अधिकारियों एवं विभागो को आदेशित करें जिससे सुगमता से सोसाइटियों का संचालन हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!