Uncategorized

लेडीज क्लब ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,लेडी ऑफ द ईयर बनी माधवी शर्मा

लेडीज क्लब धमतरी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नारी रत्न अवॉर्ड ,पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष सम्मान और सबसे महत्वपूर्ण सम्मान लेडी ऑफ द ईयर अवार्ड के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब संचालिका उषा गुप्ता , अध्यक्ष श्रद्धा कश्यप ,विशिष्ट अतिथि बलजीत आनंद ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माला अर्पण तथा लेडिस क्लबl प्रार्थना, विश्व शांति हेतु मौन के साथ शुभारंभ किया ।स्वागत की परंपरा का निर्वहन करते हुए मंच पर विराजित सम्माननीय अतिथि जनों का अभिनंदन काजल सिंहा ,और साधना साहू, गायत्री साहू ने किया।अपने-अपने उद्बोधन के माध्यम से अतिथि जनों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की के महत्व ,उद्देश्य और सार्थकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कामिनी कौशिक, ज्योति गुप्ता,नीता अजमानी और संतोष लखोटिया ने कविता और गीत के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में खूबसूरत प्रस्तुति दी मंच और सभागार तालिया से गूंज उठी जब सीमा हरदेल ,गायत्री साहू ,देविका साहू, शुभ्रा गौर और काजल सिंहा ने फिल्मी गीतों के रीमिक्स में नृत्य कर सबका मन झूमने के लिए रंगीन कर दिया। आयोजन में जब लेडी ऑफ द ईयर का अवार्ड माधवी शर्मा को प्रदान किया गया तब बधाईयों व शुभकामनाओं ने माधवी शर्मा को भरपूर कर दिया। क्लब संचालिका उषा गुप्ता ने सभी बहनों को नारी रत्न अवार्ड देते हुए सबकी विशेषताओं का बखूबी से बयां किया तथा सभी बहनों ने अपने अपने भावनाओं को गीत गजल और नृत्य के कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भारती राव तथा आभार आशा गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कामिनी कौशिक संतोष लखोटिया मंजू महावर , लीला शर्मा, चंदा शर्मा,आशागुप्ता माधवी शर्मा रेनू खनूजा, बबली राजोरिया रचना नायडू तनुजा सेन, मंजू सेन पूनम सिंह सीमा हरदेल सुबरा गौर आरती कौशिक ज्योति गुप्ता बिना नायडू शिरीन हाशमी नीता रणसिंह नीता अजमानी देविका साहू, बीथीका विश्वाश दीपा लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!