Uncategorized

आवास, महतारी वंदन योजना के छूटे हुए हितग्राहियो को सरकार करे लाभान्वित -प्रकाश पवार

प्रकाश पवार जनपद सदस्य एवं महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से आशियाने की बाट जोह रही जनता को मिल रहा बस तारीख पे तारीख, सरकार सिंगल से डबल हो गई डबल से अब तीबल अधिकांश,जिला पंचायत, जनपद में भाजपा काबिज हो गई है अब पूरी रफ्तार से आवास योजना का कार्य होना चाहिए, जिन लोगों का सूची में नाम आ गया है उन्हें शीघ्र राशि जारी किया जाना चाहिए साथ ही और भी बहुत से लोग फार्म भर कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनको भी शीघ्र आवास प्रदान किया जाना चाहिए, विकास कराने के लिए सरकार के पास पूर्ण स्वतंत्रता है कोई अवरोध नहीं है, फिर भी ना जाने क्यों आवास का कार्य मंद पड़ा है,साथ ही अगर यह सरकार जनहितैषी है तो महतारी वंदन योजना में छुटी हुई महिलाओं को भी फिर से नाम जुड़वाने का पुनः अवसर दिया जाना चाहिए क्योंकि कई महिलाओं का तकनीकी त्रुटि के कारण नाम छूट गया और कई महिलाओं का जानकारी के आभाव में, अतः सरकार को नाम जुड़वाने का एक अवसर और देना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!