Uncategorized

मोटर सायकिल चोरी कर,बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी को सिहावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी दिनांक 16.1.2024 को प्रार्थी बिसम्भर मरकाम अपने मोटर सायकल क्र० CG-05-W-1522 में गाँव के संकल्प शिविर ग्राम टांगापानी स्कूलपारा बाजार चौक के पास गया हुआ था मोटर सायकिल को रखकर संकल्प शिविर में भाग लेने गया हुआ था वापस आ कर देखा तो मोटर सायकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना सिहावा में धारा 379 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गयाथा। थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान पता तलाश किया गया पतासाजी जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उक्त चोरी हुई मोटर सायकिल को ले कर बिरगुड़ी हर्रापारा में बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है की सूचना की तस्दीक व आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंचकर गवाहोंं के समक्ष संदेही को हिरासत में ले कर मेमोरण्डम कथन के आधार पर एक मोटर सायकिल को जप्ती कर मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया है।पकडे गए आरोपी महादेव नेताम पिता नारायण नेताम 34 वर्ष चमेदा थाना नगरी है.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा उनि०उमाकात तिवारी, सउनि०नरेन्द्र कुमार साहू, तुलसी राम मिथलेश आर०टिकेश्वर साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!