जिले में वन्य प्राणियों की चहल कदमी : तेन्दुआ, हाथी और लकड़बग्घे की आमद से दहशत
सिहावा बोराई मार्ग में तेन्दुआ, गंगरेल में हाथी और दुगली में दिखा लकड़बग्घा

धमतरी। जिले में इन दिनों वन्य प्राणियों की चहल कदमी अब वनो से बाहर रिहायशी इलाको व मार्गो में हो रही है। जिससे लोगो में घातक वन्य प्राणियों से दहशत का माहौल है। जिले में तेन्दुआ, हाथी के बाद अब लकड़बग्घा भी नजर आया है।
बुधवार की देर रात्रि एक ऐसा ही मामला सिहावा बोरई मार्ग से सामने आया था। जहां सड़क में अचानक तेंदुआ नजर आ गया था। जिसका कुछ राहगीरो ने वीडियो भी बनाया है, और सोशल मीडिया में शेयर भी किया है, विदित हो कि जिले के जंगलों में तेंदुये की आबादी बढ़ गई है, जो कि सड़क के साथ गांव और बस्तियों में भी शिकार के लिये घुस जाते है। हालांकि उनकी खुराक के लिये हाल ही में करीब 35 हिरणो को जंगल में छोड़ा गया है फिर भी तेंदुएं सड़को में नजर आ ही रहे है, जिससे लोगो में दहशत भी है।
वहीं शहर के करीबी गांव में हाथी की हलचल दिखाई दे रही है बल्कि हाथी भी दिखाई दे रहा है। बताया गया कि यह हाथी महाराष्ट्र प्रांत से लौटा है जो कि दल्ली राजहरा बालोद होते हुए धमतरी रेंज में दाखिल हुआ है। हालांकि इसके आने के दो दिन पहले से ही इसकी दहशत धमतरी में थी, जिसकी वजह से और इसके आने की खबर के चलते वनविभाग इसे लेकर सुरक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ था। अब भी वन अमला उसकी निगरानी में लगा हुआ है। बीती रात्रि हाथी गंगरेल बरदिहा रिसार्ट के पास विचरण करते नजर आया। जिस पर वन विभाग द्वारा नजर रखा गया था। फिर हाथी विचरण कर आगे बढ़ गया। किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ऐतिहातन वन विभाग द्वारा आसपास के कई गांवो व गंगरेल क्षेत्र में सुरक्षा हेतु मुनादी कराई गई है।
इसी प्रकार दुगली क़े रिहायशी इलाके मे विचरण कर रहा वन्य प्राणी लकड़बग्घा, ग्रामीणों मे दहशत दुगली क़े रिहायशी इलाके मे वन्य प्राणी लकड़बग्घा विचरण कर रहा है जिससे पशुओ और इंसानों क़े लिए खतरा बना हुआ है. मिली जानकारी क़े अनुसार दुगली क़े माँ अंगारमोती प्रांगण में विचरण करते लकड़बग्घा कैमरे में कैद हो गया है.ग्रामीणों ने बताया कि लकड़बग्घा महीनों से गांव की आबादी में घुम रहा है।कभी-कभी दिन में भी गांव में नजर आने लगा है। जिससे ग्रामीणो मे दहशत का माहौल है।