Uncategorized

नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


भखारा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा एवं आंगनबाड़ी क्रमांक-1 में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. गौरव बंगानी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति हितेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, कृष्णा झम्मन साहू, विदेशी राम साहू, नवल सोन,भोज सोन, चक्र सुदर्शन चंदेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!