ग्राम बोडरा के जस गीत झांकी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे लेखराम साहू

नवदुर्गा सिद्धिदात्री समिति ग्राम बोडरा के तत्वाधान में जस गीत झांकी मय मंडली के द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में जस गीत लोकगीत चाहे झांकी प्रतियोगिता हो हर तरह से मनोरंजन के साथ-साथ भगवान के गाथा को भी याद कर नमन करते हैं लगातार गणेश पक्ष से शुरू होकर पितृपक्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर लगातार पुरे धमतरी क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं और मुझे आमंत्रित करते हैं हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ भगवान के गाथा का भी पूरे साज सज्जा के साथ कलाकार साथियों ने जिस तरह से अपने कला दिखा कर लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ हृदय को द्रवित कर दिए निश्चित तौर पर यह गांव एक धार्मिक ग्राम होने के साथ-साथ धर्म पर आस्था रखने वाला ग्राम है निश्चित तौर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान करने से गांव में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहती है जिस तरह दानव के अत्याचार से पूरे देवलोक में हाहाकार मच जाता है और मां दुर्गा के हाथों अत्याचारी दानवों का विनाश होता है ठीक उसी प्रकार लोगों के मन में कुरीति गंदे आचरण भरे रहते हैं लेकिन ऐसे कार्यक्रम देखने से मन की कुरीति गंदे सोच सब मां दुर्गा की कृपा से नष्ट हो जाते हैं
इस कार्यक्रम में श्रीमती सुमन प्रीतम साहू सरपंच ग्राम बोडरा लक्ष्मी साहू जी पूर्व सरपंच प्रभु दयाल साहू जी अशोक गुप्ता जी एवं नवदुर्गा समिति के सभी सदस्य ग्रामीण जनों की भारी जन समूह उपस्थित रहे।
