Uncategorized

छग कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने किया काम बंद-कलम बंद आंदोलन

गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम सौंपा गया ज्ञापन

धमतरी। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर आज जिले के कर्मचारियों ने भी काम बंद-कलम बंद आंदोलन किया। कर्मचारियों ने गांधी मैदान कचहरी चौक धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात तहसीलदार धमतरी को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा विकासखंड में, तहसील में तथा जिला स्तर के कार्यालयों में, स्कूलों में, कार्यस्थलों में विगत 3 दिनों से व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर सामूहिक अवकाश फार्म भरवाकर हड़ताल में शामिल लोगों को प्रेरित किया था। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा व जिला संयोजक चन्दूलाल चन्द्राकर ने बताया कि फेडरेशन में कुल 110 संघ संगठन संबद्धता रखते हैं। छग में कार्यरत समस्त राज्य शासन के कर्मचारी अधिकारियों हेतु चुनाव पूर्व किये गये वायदे को यह सरकार पूरी नहीं कर रही है।

घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र के समान 1 जनवरी 24 से 4 प्रतिशत महंगाई भता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों का एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में, चार स्तरीय समयमान वेतमान, केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिनों का वायदा किया गया था। मोदी की गारंटी को पूर्ण कराने, घोषणा पत्रा को याद दिलाने हेतु यह आंदोलन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!