Uncategorized

दानवीर भामाशाह के जयंती पर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जिला साहू समाज धमतरी द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर साहू समाज धमतरी द्वारा वृद्ध आश्रम रुद्री और कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरण एवं साहू समाज बांसपारा धमतरी में समर क्लास लगाकर साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी से रत्नाबांधा चौक तक बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कर यातायात जागरूकता एवं भोजन भंडारा दानीटोला वार्ड में कार्यक्रम रखा गया.इस अवसर पर गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज धमतरी, लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली,विजय साहू महामंत्री जिला साहू समाज धमतरी गणेश राम लक्ष्मी नारायण साहू उमेश साहू संतराम साहू गोपाल साहू श्याम नरेश साहू चिरंजी लाल साहू गजानन साहू हिरेंद्र साहू निर्मला साहू मंजूषा साहू कमलेश साहू सीमांत साहू अरुण साहू युवा अध्यक्ष साहू समाज एवं साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने कहा कि दानवीर भामाशाह मेवाड़ के महाराणा प्रताप के परम मित्र, मंत्री और विश्वासपात्र सलाहकार थे, जिन्होंने हल्दीघाटी युद्ध के बाद अपना संपूर्ण
धन-संपदा (25 लाख रुपये और 20,000 अशर्फियां) देश की रक्षा के लिए प्रताप को दान कर दिया था। इस योगदान से 25,000 सैनिकों का 12 साल तक भरण-पोषण हो सकता था, जिससे प्रताप ने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगलों को कड़ी टक्कर दी। मैं पूरे प्रदेश वासियों को दानवीर भामाशाह के जयंती के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!