Uncategorized

डॉ शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर मे पौधरोपण, हेमराज सोनी रहे उपस्थित


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आव्हान पर विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक करते हुए आज डॉ शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर मे पौधरोपण किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग बस्तर सभांग प्रभारी हेमराज सोनी ने पौधरोपण कार्यक्रम में कहा कि आज पूरे विश्व मे वातावरण प्रदूषित होते जा रहा है ग्लोबल वार्मिंग, जल वायु परिवर्तन, पेड़ो की कमी, मौसम असंतुलित होने के कारण ऋतु के हिसाब से आज मौसम अनुकुल नही है। इसलिए हम सबको ज्यादा से ज्यादा वृहद वृक्षारोपण करना हम सबका कर्तव्य व जिम्मेदारी है। इस अवसर धमतरी जिले के स्काउट गाईड के वीरेन्द्र सिन्हा सोहन साहू रुप नारायण मंडावी साथ मे स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं व स्काउट गाईड के वालंटियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!