Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर धमतरी पुलिस अलर्ट,हर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही है पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना प्रभारियों द्वारा होटल, ढाबा,लॉज एवं वाहनों कि जा रही है सघन चेकिंग

धमतरी. पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में होटल ,ढाबा, लाज एवं वाहनों की सघन चेकिंग किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए।हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला में 76 वां आजादी के अमृत महोत्सव,राष्ट्रीय पर्व-स्वतंत्रता दिवस,15 अगस्त 2023 को मनाया जायेगा।पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर द्वारा जिला में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है।जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति की दृष्टि से अलग-अलग जगह प्वाइंट्स लगा कर चेकिंग किये जा रहे हैं।कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा सदिग्धों एवं संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है और आनें जानें वालें सदिंग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चैक किया जा रहा है।

सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपनें-अपने थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वो पर निगरानी रखनें हेतु भीड-भाड इलाकों में गस्त जॉच पड़ताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं और इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई सदिंग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये।
इसके साथ ही सभी थाना व सायबर टीम द्वारा भी इलाको में स्थित होटल, ढाबा,लॉज,धर्मशालाओ व बस स्टैंड, गेस्ट हाउस इत्यादि को बारीकी से चैक किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक महोदय नें कहा कि बिना नंबर वाले वाहनों की भी लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई असमाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हों।


असामाजिक तत्वों के बारे में सूचना देने की *अपील* :-पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांंत ठाकुर ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति का बस स्टैंड, बस स्टेशन, बाजार, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरने का पता चलता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत दे और इसके अलावा कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो ऐसी लावारिस वस्तुओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या कंट्रोल रूम 100 या 07722231344,232511 पर इसकी सूचना दें।
सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!