Uncategorized

चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन महामंत्री अजय जामवाल व पवन साय ने ली धमतरी एवं सिहावा विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रत्येक बूथ में 10% अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य है :अजय जामवाल

कार्यकर्ता दिए हुए कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निभाए विजय श्री सुनिश्चित है: पवन साय

धमतरी : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सिहावा विधानसभा एवं धमतरी विधानसभा के चुनाव संचालन समिति व विधानसभा कोर कमेटी की संयुक्त बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं से संगठन एवं चुनावी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलता है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र से लेकर सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र तक, डिजिटल क्रांति से लेकर युवाओं का भारत के विकास के योगदान तक, भारत का विकास स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। 2047 तक भारत विश्व गुरु के स्थान पर होगा।हमें प्रत्येक बूथ में पिछली परिणाम से 10% अधिक प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए, कार्यकर्ता मतदान के दिनों तक आराम ना करें। वही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओ की हाजिरी ली एवं उन्हें सात बिंदुओं में आगे बूथ स्तर तक कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है हमारा बूथ सबसे मजबूत और प्रत्येक कार्यकर्ता उसे दी गई जिम्मेदारी को पूरी तत्परता के साथ निभाएगा। संगठन की आप सभी से यही अपेक्षा है। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने विगत माह में संगठन द्वारा दिए गए कार्यों एवं चुनावी तैयारी का वृत्त रखा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने किया। इस बैठक में महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, जिला सहप्रभारी हलदर साहू, विधानसभा प्रभारी राजीव पांडे, चुनाव सहप्रभारी नरेंद्र रोहरा, चुनाव संयोजक प्रकाश गोलछा, सह सयोजक हेमंत माला , रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, प्रीतेश गांधी, शशि पवार, नेहरू निषाद, डेनिश चंद्राकर, कुंजलाल देवांगन, डॉक्टर एनपी गुप्ता, अर्चना चौबे, हेमलता शर्मा ,बशीर अहमद, रेशमा सेख, खुबलाल ध्रुव, श्यामा साहू, कविंद्र जैन, अरविंदर मुंडी, चेतन हिंदुजा, बिथिका बिस्वास, राजेश गोलछा, नवीन सांखला विनोद पांडेय, विनय जैन, पवन गजपाल, विजय साहू , मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर ,उमेश साहू ,शिवदत्त उपधाय, भरत सोनी, दीपक गजेंद्र,नील पटेल, देशांत जैन, नीलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, मोनिका देवांगन,संगीता जगताप, प्राची सोनी, विजय मोटवानी ,कैलाश सोनकर, चंद्रकला पटेल, भगत यादव,अमित अग्रवाल, वेद साहू, ओमेश यादव जसलीन सिंग, सहित चुनाव प्रबंध समिति एवं विधानसभा कोर कमेटी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!