Uncategorized

आयुक्त प्रिया गोयल ने ली राजस्व विभाग की बैठक, शत प्रतिशत वसूली पर दिया जोर, बकायेदारों की सूची अद्यतन कर वसूली करने के दिए निर्देश

धमतरी-नगर निगम धमतरी की आयुक्त प्रिया गोयल व उपायुक्त पीसी सार्वा ने निगम मुख्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संपत्ति कर, जलकर, समेकित कर, यूजर चार्ज, शिच्छा उपकर एवं अन्य राजस्व मदों की वसूली की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश एवं नियमों के अनुसार इस माह की लक्षित वसूली का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष करदाताओं और बाक़येदारों तक पहुंचने के लिए वार्डवार टीम बनाकर अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिक समय पर अपना कर अदा कर सके। बैठक में आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि वसूली कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी राजस्व निरीक्षकों को नियमित वार्ड दौरा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि कर वसूली के साथ-साथ नागरिकों को तुरंत रशीद उपलब्ध कराई जाए एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए।आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे करदाताओं को कर जमा करने के लिए प्रोत्साहित करें तथा जनजागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जाए।
बैठक में उपायुक्त, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित समस्त राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!