Uncategorized

राम कथा में आकर्षण का केंद्र होगा कवित्री अनामिका अंबर का दिव्य राम काव्य पाठ

आमंत्रण देकर आध्यात्मिक सहभागिता का आग्रह कर रहे हैं पार्षद गण


धमतरी। गौशाला मैदान में आगामी 23 दिसंबर से धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु आज अल सुबह नगर निगम के पार्षद गणो द्वारा नगर भ्रमण करते हुए शहर के प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को राम कथा में सम्मिलित होने का आग्रह पूर्वक निवेदन कर आमंत्रण पत्र प्रदान किया। नगरवासियों को बताया गया कि यह सबके लिए परम सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर पर राम कथा के श्रवण को माध्य मानकर विशेष ख्याति अर्जित करने वाले प्रसिद्ध कथा वाचक पं. अतुल कृष्ण जी भारद्वाज के श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के जीवन चरित्र का वाचन होगा, जिसका लाभ संपूर्ण क्षेत्रवासियो प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएंगे। राम कथा के क्रम में ही 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय कवित्री अनामिका अंबर की शिव मधुर वाणी से भगवान राम के जीवन चरित्र को काव्य के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए संगीत में प्रस्तुति का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा जो शहर ही नहीं बल्कि क्षेत्र में अपने आप में अलग ही आयोजन होगा जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां भी की जा रही है। उक्त वितरण के अवसर पर वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर, पार्षद कुलेश सोनी, नंदू लोधी एवं वरिष्ठ नेता भागवत यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!