Uncategorized

कुरूद नगर पालिका क्षेत्र होगा अब सी.सी.कैमरा के निगरानी मे

पहले चरण मे अध्यक्ष निधि से लगाया गया प्रमुख चौक-चौराहों, नया बाजार, पुराना बाजार में लगभग 50 से ज़्यादा उच्च क्वालिटी कैमरे - ज्योति चन्द्राकर


कुरूद। कुरूद नगर सीमा के सभी प्रमुख जगहों में बस स्टैंड, कारगिल चौक, तहसील चौक, नया बाजार, पूराना बाजार, पुराना बस स्टैंड, चंडी मंदिर के पास, केनाल रोड सहित विभिन्न शौचालयों भवनों के बाहर लगभग 50 जगहों में उच्च क्वालिटी के आईपी कैमरा लगाया गया है, नगर के व्यापारी बंधुओं और पुलिस प्रशासन के द्वारा बहु प्रतीक्षित विशेष माँग नगर में सी सी कैमरा को लेकर कई वर्षों से आता रहा, जिसे गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते पिछले दिनों पीआईसी में निर्णय लेकर लगभग 5 लाख की लागत से अध्यक्ष और पार्षद निधि से प्रथम चरण मे नगर के प्रमुख जगहो मे सी सी कैमरा लगाने का कार्य संपन्न करवाये है। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगर वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कुरूद शहर अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में समस्त सुविधाओं से परिपूर्ण है, नगर विकास के मूलभूत सुविधाओं में एक कड़ी और जुड़ते हुए छत्तीसगढ़ के किसी भी नगर पंचायत या पालिका स्तर मे सी सी कैमरा के निगरानी के लिए कुरूद पहला शहर होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!