नवनीत 11 बालोद ने हरीश 11 तक्षक की टीम को 59 रनो से हरा कर किया डीसीएल ट्राफी पर कब्जा
हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक ठाकुर के हाथो विजेता टीम को 61 हजार विनर ट्राफी व उपविजेता को मिला 31 हजार व रनरअप ट्राफी

धमतरी। समाजसेवी सुधीर गुप्ता एवं दीपक लखोटिया के मार्गदर्शन एवं हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर के संरक्षण में शहर के ऊर्जावान युवाओं के विक्ट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित धमतरी क्रिकेट लीग सीजन 1 के अंतिम दिन कल नवनीत 11 बालोद और हरीश 11 तक्षक के मध्य फाइनल मैच खेला गया इस मैच में हरीश 11 तक्षक की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और नवनीत 11 बालोद को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नवनीत 11 बालोद ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाया। और हरीश 11 के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा जिसके बाद हरीश 11 तक्षक की टीम सिर्फ 71 रन में ही ऑल आउट हो गई और नवनीत 11 बालोद ने ये मैच 59 रन से जीत लिया। मैच के समाप्ति के पश्चात पुरुस्कार वितरण हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सिंह ठाकुर, कुलेश सोनी, शशांक मिश्रा, शुभांक मिश्रा, योगी रायचुरा, सतराम, शुभम सोन, श्रीमती ममता शर्मा ने अपनी उपस्थिति दी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच बेस्ट बोलर ऑफ द टूर्नामेंट एवं इस टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द सीरीज महेश को मिला। बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट प्रवीण को मिला। इस टूर्नामेंट के प्रथम पुरुस्कार 61000 नगद एवं ट्रॉफी आयोजन समिति द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट की रनरअप टीम को 31000 नगद एवं ट्रॉफी दीपक सिंह ठाकुर के द्वारा दिया गया। विनर्स, रनरअप ट्रॉफी डॉ नवीन साहू के द्वारा दिया गया। इस टूर्नामेंट के संरक्षक दीपक सिंह ठाकुर एवं इस टूर्नामेंट के आयोजक जीत शर्मा, विशाल रामरख्यानी, मोहित रहे।
