Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम है -मोनिका देवांगन

भाजपा गंगरेल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपरांत प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान समारोह


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपरांत प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह मंडल अध्यक्ष मोनिका ऋषभ देवांगन के अध्यक्षता में ग्राम रुद्री स्थित चिन्हारी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर जोश बैठक में आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के बिलासपुर, बिल्हा, मोहभ_ा आगमन के अवसर पर गंगरेल मंडल के कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रस्थान हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।जिला महामंत्री एवं बैठक प्रभारी अविनाश दुबे ने ऐतिहासिक जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा 30 मार्च को प्रधानमंत्री के आगमन के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के कारण ही भाजपा आज गांव से लेकर देश की सत्ता तक मजबूत स्थिति में है। यह ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान, त्याग, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम है। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए देवतुल्य है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन पाई है। हमें इसी जोश और ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहना है। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू ने समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता और संगठन को साथ लेकर विकास कार्यों को गति प्रदान करनी होगी। बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री नरेश यादव ने किया जिन्होंने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखा। वहीं, भाजपा महामंत्री चंद्रहास जैन ने आभार प्रदर्शन किया। बैठक में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री खूब लाल ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त, मंडल उपाध्यक्ष अनीश देवांगन, दीपलता ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवित्रा दीवान, कैलाश देवांगन पार्वती साहू वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश यादव दिग्विजय सिंह कृदत्त मंडल उपाध्यक्ष अनीश देवांगन दीप लता ध्रव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!