Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों द्वारा दी जा रही बधाई

क्षेत्र के निरंतर विकास ही उद्देश्य - रामू रोहरा

धमतरी । नगर निगम महापौर रामू रोहरा के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर चर्चा के दौरान श्री रोहरा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर नेताओं द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रामू रोहरा जब से धमतरी नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए है तब से शहर विकास को गति दे रहे है। अब तक अरबो के विकास कार्यो को स्वीकृति दिला चुके है। न सिर्फ धमतरी शहर बल्कि सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। विकास के साथ ही सामाजिक व सेवाभावी जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रहे है। आज उनके जन्मदिन पर समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ शहरवासियों द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है।
————————–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!