Uncategorized

आईसीएसई 10वीं परीक्षा में वीर रखेचा ने अर्जित किये 94.2 प्रतिशत, दी जा रही है बधाई व शुभकामनायें


धमतरी। इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेण्डरी एजुकेशन (आईसीएसई) 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गोल बाजार निवासी अमित साड़ी सेंटर के संचालक आशीष राखेचा के सुपुत्र वीर रखेचा ने कक्षा 10वीं में 94.2 प्रतिशत अर्जित कर परिवार, स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उन्हें परिवार एवं मित्रगण के साथ शहरवासियों द्वारा बधाई और शुभकामनायें दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वीर शुरु से मेधावी छात्र रहे है। पढ़ाई के साथ ही खेल व अन्य गतिविधियो में भी उनकी रुचि रही है। वीर ने उच्च अंक अर्जित करने के साथ इसका श्रेय माता-पिता परिवार एवं शिक्षकों को दिया है। और कहा लक्ष्य निधार्रित कर नियमित अध्ययन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!